व्यासपीठ पूजन के साथ लाल बाबा आश्रम पर नौ दिवसीय रामकथा का हुआ शुभारम्भ
लाल बाबा आश्रम पहुंचे कथा वाचक जगतगुरु रामानुजाचार्य आचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
लाल बाबा के 17 वें निर्वाण दिवस पर नगर के सती घाट पर स्थित लाल बाबा आश्रम पर रामकथा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ शुक्रवार को दोपहर बाद व्यासपीठ पूजन व आरती के साथ किया गया। आयोजित रामकथा के प्रथम दिन जगतगुरु रामानुजाचार्य आचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया। कथा के पहले दिन जगतगुरु रामानुजाचार्य आचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज ने कई प्रसंगों के माध्यम से राम कथा श्रवण का लाभ बताया। कथा के दौरान जगतगुरु ने कहा की सनातन कभी मिट नहीं सकता पहले दिन ही कथा का श्रवण करने के लिए भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धांलु सती घाट पर पहुंचें।








कथा स्थल पर पहुंचने से पहले ही लोगो ने जगतगुरु को रास्ते में ही फूल मलाओं से लाद दिया और गाजे बाजे के साथ स्वागत करते हुए कथा मंच तक ले गए। इस दौरान श्रद्धांलुओं ने उनके और उनके रथ पर फूल बरसाए और जय श्रीराम के नारों से माहौल को गूंजयमान कर दिया। शनिवार को पुनः दिन के एक बजे से 5 जे तक श्रद्धालु कथा का आनंद उठा सकेंगे। यह कथा 6 जनवरी तक प्रतदिन चलेगी जगतगुरु रामानुजाचार्य आचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज लोगो को कथा का रसपान कराएंगे अंतिम दिन कथा के बाद अखंड कीर्तन और भंडारे के साथ इसकी पूर्णाहुति होंगी।
कथा के प्रथम दिन आश्रम के महंथ सुरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल त्रिवेदी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष डॉ शशांक शेखर, गोपाल उपाध्याय, प्रदीप राय, गोपाल पांडेय, मुक्तेश्वर शास्त्री, अरुण मिश्रा, नन्द कुमार तिवारी, ईशान त्रिवेदी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



