राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत




न्यूज विजन । बक्सर
शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा विंध्याचल सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष मनोनित किए जाने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा विंध्याचल सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपने के बाद रविवार को बक्सर स्टेशन पर श्रमजीवी से पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। जिसके पश्चात बैंड बाजा के साथ एक जुलूस निकाला गया जो अंबेडकर चौक पहुंच कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किए। साथ ही आगे काफिला आगे बढ़ा और ज्योति प्रकाश चौक पहुंच शहीद कामरेड ज्योति प्रकाश को माल्यार्पण किए। जिसके बाद जिलाध्यक्ष के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन जेल पाइन रोड में शुभम मैरिज हॉल में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र एवं माला से स्वागत किया गया। साथ ही समारोह में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे विश्वास के साथ जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर खरा उतरते हुए जिले में पार्टी को नंबर वन बना कर रहूंगा। जिला में जदयू में केवल ब्रांड छाप नेता ही रह गए हैं। कार्यकर्ता तो राष्ट्रीय लोक जनता दल के साथ है। वही अभिमन्यु सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र रजक, भाई जवान सिंह कुशवाहा माले छोड़कर राष्ट्रीय लोक जनता दल में ज्वाइन किए। जिनका जिलाध्यक्ष द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुकुल राम, रामचंद्र चौहान, दिनाठाकुर, बबन सिंह, धनंजय सिंह, बिहारी पासवान, मनोज कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अमरेंद्र केवट, अरविंद कुशवाहा, बंटी शाही, संतोष कुशवाहा, रिया शर्मा, श्रीभगवान कुशवाहा, संजय सिंह, हीरा सिंह, महेंद्र सिंह, अमित सिंह, सतेंद्र सिंह, रामजी सिंह, राजेंद्र राजभर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

