POLITICS
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने दुर्गेश उपाध्याय




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरव तिवारी द्वारा संगठन के जिला कार्यसमिति का विस्तार किया गया। जिसमें संगठन के विभिन्न दायित्वों को सौंपा गया। इसी कड़ी में जिला उपाध्यक्ष, मंत्री, सोशल मिडिया प्रभारी, सोशल मिडिया सह प्रभारी, जिला कार्यालय प्रभारी व प्रवक्ता की जिम्मेवारी विभिन्न लोगो को सौपा गया।








इसी कड़ी में भाजयुमो के सक्रीय कार्यकर्ता उनवास के दुर्गेश उपाध्याय को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपीं गयी। जिला उपाध्यक्ष बनने पर दुर्गेश उपाध्यय को लोगों ने बधैया दिया। वही दुर्गेश उपाध्याय ने कहा की पार्टी की जिम्मेवारियों का निर्वाहन करते हुए आगामी चुनाव में जिला से रिकार्ड मत से भाजपा की जित सुनिश्चित करवाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।



