भाजपा 24 जनवरी को पटना में मनाएगी कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह, जदयू डिस्टर्ब करने के लिए रखा है कार्यक्रम : मनोज मिश्रा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
पटना के मिल्लर हाई स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। जिसमे राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे। जिसको डिस्टर्ब करने को लेकर जदयू द्वारा कोई कार्यक्रम रखा गया है। उक्त बातें शनिवार को शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित सिटी मैरेज हाल में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनललिस्ट मनोज मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा।











उन्होंने कहा की कर्पूरी जी नाई (पिछड़ी) जाति में जन्म लेने वाले सरल हृदय के राजनेता माने जाते थे। उन्होंने राजनीति को जनसेवा की भावना के साथ अपनाया और जीवन जिया था। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें “जननायक” कहा जाता है। कर्पूरी जी की भावना पहले जनसंघ से और आज भाजपा की नीतियां उनसे काफी मिलती जुलती है। इसके साथ उन्होंने कहा की कर्पूरी जी काफी ईमानदार छवि के नेता थे जिसके चलते वो बड़े बड़े फैसला लेने में सक्षम रहते थे वो बिहार के मसीहा थे। वही सामाजिक न्याय की बात करने वाले नितीश जी और लालू जी उनके आदर्शो पर चलने बात कर सिर्फ राज्य की जनता को छला है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बचपन से ही अन्याय और शोषण व असमानता के प्रति विद्रोही स्वभाव के थे। वे पढ़ाई छोड़कर भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े। भारत माता को गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए वे प्रारंभिक जीवन के 26 महीने जेल में बीते थे। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कर्पूरी जी बिहार में दो बार मुख्यमंत्री एवं एक बार उपमुख्यमंत्री के साथ दशकों तक विपक्ष के नेता के रूप में रहे। रामकुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की राजनीति में गरीबों एवं दबे-कुचले वर्ग की हमेशा आवाज बन कर रहे। आज मौका है उनके आदर्शों को जन जन तक पहुंचाया जाए। आज भाजपा कर्पूरी जी की भावनाओं को उनके आदर्शों को तथा उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर जन जन तक पहुंचाने के लिए आगामी 24 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल में उनकी जन्मशताब्दी कार्यक्रम मनाने का कार्य पार्टी कर रही है, जिसमें बिहार के लाखों लोगों को पहुंचने की संभावना है। मौके पर बक्सर नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, मिठाई सिंह, लक्ष्मण शर्मा समेत अनेको लोग उपस्थित रहे।

