भाजपा महिला मोर्चा ने विधान मंडल में मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओ के प्रति दिए गए अशोभनीय बयान के खिलाफ किया पुतला दहन




न्यूज़ विज़न । बक्सर
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्धारा बिहार बिधान मंडल मे जनसंख्या नियंत्रण के लिए बिहार की महिलाओं को जिस तरह शर्मसार किया है, उससे नाराज़ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी के नेतृत्व में किला मैदान से आक्रोश मार्च निकाल नीतीश कुमार स्तिफा दो, नीतीश कुमार गद्दी छोडो का नारा लगाते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर काॅमन सेंस खो देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री से अविलंब त्यागपत्र की मांग की है।








आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी ने कहा कि जिस महिलाओं को 33% आरक्षण देकर सरकार महिलाओं के उत्थान करने का नारा दे कर अपना पीठ थपथपाने का कार्य करती है आज उसी महिलाओं के लिए ऐसी अशोभनीय बात बिधान मंडल में कही है जो कहने और लिखने लायक भी नही है। नारी शक्ति का सशक्तिकरण करने के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने वाले कुर्सी कुमार से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तत्काल प्रभाव से स्तिफे की मांग करती है। कुर्सी कुमार को अपनी माता, बहन, फुआ, चाची और बिहार के महिलाओ के प्रति थोड़ी सी भी संवेदना, आदर और सम्मान की भावना कुर्सी कुमार में है तो मुख्यमंत्री की कुर्सी से स्तिफा देकर अपनी गलती का एहसास अपनी मां, बहन और चाची तथा बिहार की आधी आबादी को कराऐं। भारतीय जनता पार्टी उनके द्वारा दिए गए बयान की घोर निन्दा करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंचन देवी, पूनम रविदास, इंदु देवी, चंदा पांडे, नीलम सहाय, पूनम यादव, वीणा जयसवाल, संध्या राय, मुन्नी देवी, शांति देवी, चिंता देवी, रेखा देवी, मीणा देवी, रिंकी देवी, संत कुमार सिंह, श्रीमन्नारायण तिवारी, नवीन राय, ज्वाला सैनी,अजय वर्मा, तेजप्रताप उर्फ छोटे, सुमन श्रीवास्तव, सुनील कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।



