भाजपा बगेन मंडल द्वारा गांव चलो अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी बगेन मंडल द्वारा गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन लालमुनि चौबे स्मृति भवन कुरूथिया पर मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर एवं राष्ट्रगान गा कर किया गया।










कार्यशाला में ब्रह्मपुर विधानसभा के विस्तारक कमलेश नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीमन तिवारी, प्रदेश कार्य समिति भरत प्रधान, मंच संचालन मंडल महामंत्री मंजी पासवान ने किया। कार्यशाला मे गांव चलो अभियान के तहत सभी बूथों के संयोजक, बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही बूथ प्रभारी का नाम तय किया गया l आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान मे वरिष्ठ कनिष्ठ मोर्चा के अध्यक्षो को जिम्मेदारी सौंपी गई l बैठक मे वरीय मंडल उपाध्यक्ष धीरज पांडे, उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मंजी पासवान, मंडल कोषाध्यक्ष राजू चौधरी, मंडल मंत्री संजय सिंह,आईटी सेल संयोजक संजय कुमार राय,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश कुमार,बगेन महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोविंद, कैथी शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेंद्र महतो, मंडल प्रवक्ता सत्येंद्र चौधरी, विकास मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशिष ठाकुर, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण मिश्रा,मनोहर जी, छोटु तिवारी,ऋषि कुमार, उपेन्द्र सिंह, कन्हैया सिंह, जगदीश यादव, दुर्गा देवी, ब्यूटी कुमारी, भुवन देवी, लाख पतों देवी कंचन देवी,उर्मिला देवी,मुनी देवी,मानो देवी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे l

