भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
पटना में भाजपा द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान हुई थी मौत




न्यूज विजन | बक्सर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 जुलाई को पटना में पूर्व से घोषित कार्यक्रम विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की गई। जिसमें जहानाबाद भाजपा के जिला महामंत्री विजय सिंह मौत हो गई थी। उनके याद में रविवार को स्थानीय किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में शामिल सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। सभा की अध्यक्षता बीजेपी के वरिष्ठ नेता चौधरी राम विनोद राय ने किया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विजय सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पटना में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं पर नीतीश और तेजस्वी की भ्रष्ट और निरंकुश सरकार के इशारे पर लाठियां बरसाई गई। इसमें बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गये और एक कार्यकर्ता विजय सिंह शहीद हो गये। श्रद्धांजलि सभा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से संकल्प लिया कि जब तक बिहार से नीतीश और तेजस्वी की सरकार को उखाड़ कर नहीं फेंक देंगे तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। सूबे की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल करना ही शहीद विजय सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।
सभा का संचालन संयोजक मनोज सिंह ने किया। मौके पर पूर्व विधायक डॉ स्वामीनाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, राणा प्रताप सिंह, प्रियव्रत सिंह, बजरंगी तिवारी, बलराम पांडेय, चंदा पांडेय, टुनटुन वर्मा, अशोक पासवान, विनोद राय, जितेंद्र दुबे, दया शंकर तिवारी, अशोक लाल, संतोष दुबे, उमाकांत पांडे, आदित्य चौधरी, चंद्रकांत तिवारी, अशोक सिंह, सतीश राय, सुशील राय, सुरेश वर्मा, नरेंद्र पांडे, विमल सिंह, शिवचंद्र सिंह, रतन केजरीवाल, सुरेश गुप्ता, विनय श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में विजय सिंह अमर रहे का नारा कार्यकर्ताओं ने लगाया।

