POLITICS

बीजेपी लीगल सेल द्वारा भाजपा नेता अजय चौबे के निधन पर मनाया गया शोक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बीजेपी लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में  ब्यवहार न्यायालय बार भवन में भारतीय जनता पार्टी के रीढ़़ रहे अजय चौबे के निधन पर 2 मिनट का मौन व्रत रखकर शोक मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव के अलावे मनोज कुमार श्रीवास्तव  के साथ साथ अन्य सदस्यों के द्वारा भी उनके  जीवनी पर प्रकाश डाला।

 

 

जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने कहा की अजय चौबे भारतीय जनता पार्टी के रीड़, युवाओं के मार्गदर्शक एवं बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, गरीबों की आवाज थे उनके निधन पर जिला में मातम छाई हुई है। साथ ही साथ यह भी कहा गया कि उनके निधन से भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। श्री चौबे ने अपने जीवन काल में हमेशा जुवा, गरीब, लाचार, बेसहारा की सहारा बनकर मार्गदर्शन करते हुए उनकी आवाज को बुलंद करते रहे हैं। वह भाजपा के एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही थे उनके द्वारा भाजपा के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।  वैसे सच्चे सिपाही की प्रतिमा बक्सर में लगनी चाहिए। शोक सभा में शशि भूषण राय, सुरेन्द्र यादव, प्रमिला पाठक, मनोरंजन पाठक, राजीव कुमार भगत, सुशील कुमार पाठक, गोपाल चौधरी, कुमारी अरूणिमा, आरती राय, अजय दुबे, अवध बिहारी राम, बंझु राम एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button