बक्सर नगर परिषद के नए ईओ बने अमित कुमार




न्यूज विजन। बक्सर
नगर प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के 67 नगर परिषद/पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।








व्यापक स्तर पर हुए इस तबादला में राज्यपाल के आदेशानुसार राज्य सरकार के उप सचिव धर्मेंद्र कुमार द्वारा राज्य के 67 नप कार्यपालक पदाधिकारीयो का तबादला किया गया है जिसमे बक्सर ईओ प्रेम स्वरूप का भी तबादला किया गया है। उनके जगह रोहतास जिला के नगर परिषद नोखा में तैनात अमित कुमार का तबादला बक्सर में किया गया। जबकि प्रेम स्वरूप को जहानाबाद के काको नगर पंचायत में ईओ पद पर ताबदला किया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि गृह विभाग द्वारा बुधवार को बड़े पैमाने में पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी कड़ी में 67 पदाधिकारियों का ताबादला किया गया है। नए पद स्थापना के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नया ईओ अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे।

