बक्सर के युवक की दिल्ली में चाकू से गोदकर हुई हत्या
गुरुवार की सुबह गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम, चरित्रवन शमशान में हुआ अंतिम संस्कार




न्यूज विजन । बक्सर
बक्सर के युवक की दिल्ली में फैक्ट्री से लौटते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। जिसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। हत्या 18 सितंबर को देर शाम हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अंतर्गत सिकरौल थाना क्षेत्र के दीवान के बड़का गांव निवासी जंग बहादुर चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र भरत चौधरी दिल्ली प्राइवेट फैक्ट्री में पिछले 2 – 3 वर्षो से कार्य कर रहा था। जो सोमवार की शाम फैक्ट्री से अपने आवास लौट रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोग घेरकर मारपीट करने लगे। इसी दौरान अपराधियो ने चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। घटना कौमुदी नगर में घटित हुई जिसके बाद स्थानीय थाना द्वारा शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दिया गया तत्पश्चात मंगलवार को परिजन रवाना हुए और गुरुवार की सुबह शव लेकर गांव पहुंचे जहां पूरे घर में कोहराम मच गया। वही शव को बक्सर शमशान में अंतिम संस्कार किया गया। भरत चार भाईयो में तीसरे स्थान पर था और पिता जी एक साधारण किसान है। वही इसके दिल्ली में जाकर कार्य करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा था।









