RELIGION

पिपराढ़ में चातुर्मास यज्ञ के दौरान भागवत कथा में भगवान कृष्ण के अवतार के बारे में सुनाया

न्यूज विजन। बक्सर
जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत पिपराढ़ गांव में चल रहे चातुर्मास यज्ञ के दौरान भागवत कथा सुनाते हुए गंगापुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी ने कहा की अस्वस्थामा के ब्रमहास्त्र से भगवान कृष्ण ने उतरा के गर्भ में जाके सुरक्षा की। एक रूप से बाहर और एक रूप से गर्भ के अंदर जाकर सुरक्षा किया, लेकिन वही माता कुंती थी जो पहचान ली ये तो परम ब्रह्म है, तब माता कुंती ने कृष्ण की स्तुति की हे प्रभु आप तो भगवान हो, बड़े बड़े संत महात्मा आपको नही जान पाते है। लेकिन मैं आपकी भक्ति के माध्यम से आपको जानती हु। हमे तो लगता है आपका अवतार सिर्फ मेरे लिए हुआ है, क्योंकि आप अपने माता पिता देवकी वासुदेव को कंस के कारागार से नही बचा पाए और आपके छे भाईयो की हत्या कर दी। लेकिन हमारे ऊपर जब जब आफत बिपती आई तब तब आपने हमारी सुरक्षा की।आपने हमारे बच्चों की विष से सुरक्षा की। अग्नि लक्षाघर से सुरक्षा की द्रोपदी को वस्त्र हरण से बचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button