जिले में दस लाख पौधरोपण अभियान का डॉ दिलशाद ने किया शुभारम्भ, समाजसेवियों से अभियान में शामिल होने का किया अपील
साबित खिदमत फाउंडेशन एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बक्सर इकाई द्वारा पिछले साल लगाया था 1 लाख पौधे




न्यूज़ विज़न। बक्सर
“चहचहाती चंद चिड़ियों का बसेरा था पेड़ पर। मेरे घर एक पेड़ था और एक घर था पेड़ पर। इन्ही शेरों के साथ डॉक्टर दिलशाद ने आरम्भ किया पौधरोपण आभियान। साबित खिदमत फाउंडेशन बक्सर एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बक्सर इकाई द्वारा पिछले वर्ष 1 लाख पौधा पिछले साल लगाया गया था जिसे कम वक्त में पूरा भी किया गया था। मगर 10 लाख पौधा के लिए डॉक्टर दिलशाद आलम ने जिले के सभी समाजसेवियों से आग्रह किया की वो इस मुहिम में उनके साथ आए ताकि इसे जल्द पूरा किया जा सके।









ज्ञात हो की पिछले साल जिले के कई स्कूल, अनाथालय, सामाजिक संगठन के कार्यालय में एक लाख पौधा साबित खिदमत फाउंडेशन द्वारा लगाया गया था बाद में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के सभी सदस्य भी साथ आकर इसमें जुड़ गए थे इस साल की गर्मी को देखते हुए साबित खिदमत फाउंडेशन एवं मानव अधिकार में यह फैसला किया था कि आने वाले समय में लगभग 10 लाख पेड़ों की मुहिम चलानी है और इसे पूरा भी किया जाएगा। क्योंकि यह संख्या काफी ज्यादा है इसमें सभी सदस्यों ने जिले के सभी प्रबुद्ध जनों से आवाहन किया है कि वह इस महीने में जोर-जोर से साथ दें ताकि आंदोलन करके पौधों को लगाया जाए और गर्मी से ग्लोबल वार्मिंग से बचा जाए। जलवायु को सही रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी है। ये बाते सदस्यों ने दोहराई है। मौके पर सुधिए देवी, सकीना, रुकसाना, अंजलि, दमानिया, जोहरा, सकीना, नरगिस, नगमा, शांति देवी, बुढ़िया देवी, नसरी देवी, सकीना, परमिला, नासिर हुसैन, इम्तियाज़ अहमद, हरेंद्र, साबित रोहतास्वी, ब्यूटी, अरुण कुमार उपाध्याय, मनीष कुमार मौजूद थे।





