निरंकुश भाजपा सरकार को आगामी लोकसभा की चुनाव में उखाड़ फेंकना है : राजकिशोर प्रसाद
रामलीला मंच पर जदयू कार्यकारणी की हुई बैठक




न्यूज विजन | बक्सर
बुधवार को शहर की किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें बतौर अतिथि प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रमंडल प्रभारी राज किशोर प्रसाद, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला, विधानसभा प्रभारी राजेश कुशवाहा, राजेश पाल एवं मनोज कुमार उपाध्याय के साथ प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा की उपस्थिति रही।
बैठक में राज किशोर प्रसाद ने कहा कि जदयू का संगठन, पंचायत स्तर तक पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करें और देश में कार्य कर रहे निरंकुश भाजपा सरकार को आगामी लोकसभा की चुनाव में उखाड़ फेंकना है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश में एक अलग व्यक्ति जिसका नाम नीतीश कुमार है, उनको भारत का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देनी है। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए अपना हर कार्य मजबूती से किए। यह हर वर्ग के लोगों का कार्य करते रहे हैं। संतोष निराला ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण हो या पिछड़ा दलित महादलित के विकास के लिए एवं आम जनता के लिए सभी लोगों के लिए बेहतर कर बिहार को विकसित करने का कार्य किया। प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि देश की जनता को घर से बाहर निकालने के लिए एक समाजवादी को देश का कमान देना होगा और देश देश में एक अच्छे नेता के रूप में समाजवादी चिंतक नीतीश कुमार है। इस बैठक में कमलेश सिंह, परशुराम सातवा, मोहन चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह, विनोद राय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मानसिंहका, संजय सिंह, संजय सिंह राजनेता, धर्मेंद्र ठाकुर, उत्तम तिवारी, राघवेंद्र उज्जैन, रामाशंकर यादव, नथनी खरवार, दिल मणि देवी, राजेश कुशवाहा, आजाद सिंह राठौर, सुरेंद्र कुशवाहा, प्रीति पटेल, दुर्गावती देवी, नीलम श्रीवास्तव ,चंदा सिन्हा, विमलेंद्र कुमार बबलू, विजय कुशवाहा, अनिरुद्ध तिवारी, फूबचंद कुशवाहा, सुरेश चौहान, विश्वनाथ पासवान, खेतेश्वर गोंड, विनोद ठाकुर, प्रभु गोंड, हरिहर कुशवाहा, लोधी चद, मोहन प्रसाद गुप्ता, रोहित ओझा, उपेंद्र राम, बृजेश यादव, सिद्धनाथ पाल, प्रेम मिश्रा, संतोष मिश्रा, श्याम जी वर्मा, चंदेश्वर प्रसाद, चंद्रवंशी, निर्मल चौधरी, सतनारायण सिंह कुशवाहा, ध्रुव वर्मा एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

