तीन करोड़ के गांजे के साथ यूपी पुलिस ने किया चार तस्करों को किया गिरफ्तार, दो बक्सर के है शामिल




न्यूज़ विज़न। बक्सर
तीन करोड़ मुल्य के गांजे के साथ यूपी पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो बिहार के बक्सर जिला के रहने वाले है। यूपी पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है।








पुलिस सूत्रों के अनुसार बबुरी पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप के अंदर 11 क्विंटल 15 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसमें चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। जिसकी जानकारी एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में दी। वहीं पुलिस टीम को 25-25 हजार का पुरस्कार प्रदान की गई है। एएसपी विनय ने बताया कि गांजे की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए के आस-पास है। उन्होंने बताया कि बबुरी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ गस्त करते हुए जरखोर स्टेट बैंक के सामने पहुचे जहा पर उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे स्वाट टीम प्रभारी हरिनारायण पटेल मय हमराह देवेन्द्र सरोज के साथ मौजुद मिले तभी स्वाट टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सिकन्दरपुर गांव में कुछ लोग पिकअप गाडी व मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। और कुछ तस्करी करने के फिराक मे है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम सिकन्दरपुर में सड़क के किनारे उनका इन्तजार करने लगी। तभी थोडी देर में सिकन्दरपुर गांव से एक वाहन आता दिखाई दिया। सामने से आ रहे वाहन को घेर कर रोका गया। तो एक मोटरसाइकिल जिसमे एक व्यक्ति व पिकअप में सवार तीन व्यक्ति मिले जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस वाहन में गांजा है।


तस्करों ने पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान बताया की हमसब मिलकर गांजा बिहार व उडीसा से सस्ते दामों खरीदकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते है। अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने तथा अपने साथियों के लाभ के लिए अवैध गाजा को सस्ते दामों पर खरीदकर अन्य प्रान्तों में ऊचे दामों पर बेच देते है। गांजा तस्कर की पहचान बक्सर जिले के अद्यौगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर साहोपारा निवासी हीरालाल पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मन्दिर नजदीक निवासी है। वहीं आशू सिंह उर्फ प्रवीण सिंह निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना बबुरी जिला चंदौली को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

