POLITICS

डा. भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जदयू अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ ने निकला  संविधान बचाओ मार्च

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को सुबह 11 बजे से जदयू अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टूना राम की अध्यक्षता में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ मार्च का आयोजन वीर कुंवर सिंह चौक से अम्बेदकर चौक बाबा साहब के प्रतिमा तक किया गया। जिसमे बिहार प्रदेश महादलित आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला उपस्थित रहे।

 

 

संविधान बचाओ मार्च के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ अम्बेदकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर समाप्त किया। मौके पर पूर्व मंत्री सह महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने कहा कि “गरीब एवं दलित वर्ग की स्थिति और जीवन में सुधार लाने में बाबा साहब के महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने समाज सेवा के साथ अपने प्रयास से बहुत सारी गलत नीतियों को समाप्त करने का कार्य किए है। बाबा साहब के बनाए गए संविधान पर आज देश का हर वर्ग एक नियम एवं कानून के सहारे अपना जीवन व्यतित कर रहा है। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मोहन चौधरी, हरेन्द्र सिंह, संजय सिंह राजनेता, संतोष चौधरी, ज्ञानेन्द्र, जयप्रकाश चौधरी, रवि राज, अरविन्द उपाध्याय उर्फ मंटू बाबा, जितेन्द्र कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार बबलू, आजाद सिंह राठौर, डा० बिनोद ठाकुर, अनिरुद्ध तिवारी, रविकांत कुशवाहा, विवेक कुमार,धर्मेन्द्र ठाकुर, विजय कुशवाहा, सत्यानन्द कुशवाहा, अजय चन्द्र लोदी, विश्वनाथ पासवान, संजय सिंह  कोपवा, नन्दजी राम, प्रदीप गुप्ता, संजय चौधरी, राजेश कुशवाहा, परमात्मा राम, मनोज राम, शत्रुधन राम, कमलेश राम, छेदी राम बुटाई राम, विजय राम, राजू राम, झब्बू नट, दुर्गावती नट, कुन्ती देवी, पुष्पा देवी, रानी देवी, शोभा देवी, रिंकू देवी, सीमा देवी, पुष्पा देवी, पिंकू देवी, चान्दमुनि देवी, दीनानाथ नट, संजय नट, मुनीव नट, राजकुमार नट, उपेन्द्र राम, अजय सिंह कुशवाहा मुखिया, ब्रजेश यादव, मुस्तफा अंसारी आदि सैकडो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button