जिले में महज 12 घंटे के अंतराल पर महिला समेत वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली मोड़ के समीप घर में महिला ने लगायी फांसी, दूसरी महदह गांव के समीप वृद्ध का शव पेड़ से लटकता मिला




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के बक्सर अनुमंडल अंतर्गत दो अलग अलग थाना क्षेत्र में महज 12 घंटे के अंतराल पर महिला समेत वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पहली घटना आद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली मोड़ की है और दूसरी घटना महदह बरैया डेरा के समीप खेत में। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के बुधवार की सुबह महदह के समीप बरैया डेरा के समीप खेत में पेड़ में एक व्यक्ति का लटका हुआ शव स्थानीय लोगों ने देखा। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नही हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास है। मृतक साफ- सुथरा कपड़ा पहने हुए है। वृद्ध का शव पेड़ की टहनी से लटकता मिला है जो घुटने तक मुड़ा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस घटना को हत्या और आत्महत्या की विंदू पर जांच कर रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया की एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है देखने से प्रतीत होता है की फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। पुलिस शव के पहचान में जुटी हुई है।


वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक थाना क्षेत्र में अहिरौली मोड़ के समीप सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर निवासी अमित सिंह अपनी पत्नी कृति कुमारी के साथ किराए के मकान में रहते थे। अमित फौज में नौकरी करते हैं। मंगलवार की रात करीब 9 बजे कृति ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अमित की शादी 2017 में हुई थी। शादी के बाद बच्चा नहीं होने से कृति मानसिक अवसाद में थी। घटना की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

