जमीनी विवाद को लेकर मुसाफिर गंज में चली गोली, तीन गिरफ्तार
मौके से एक रायफल और 19 गोली बरामद, ज्योति प्रकाश चौक पर बच्चो के विवाद में चली गोली




न्यूज विजन | बक्सर
जिले में जमीनी विवाद के मामला दिनो दिन बढ़ते ही जा रहा है और प्रशासन इसको सुलझाने में पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। सभी प्रशासनिक पदाधिकारी जमीनी विवाद के आवेदन देखने के साथ ही बोल देते है कि रैयती जमीन में प्रशासन दखल नहीं दे सकता। जिसके कारण आए दिन जमीनी विवाद को लेकर गोली बारी आम बात हो गई है साथ ही भू माफियाओं का मनोबल बढ़ते जा रहा है।
शनिवार की सुबह जमीन विवाद काे लेकर शहर के मुसाफिरगंज माेहल्ले में जमकर गाेलीबारी की घटना काे अंजाम दिया गया। गाेलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने माैके से तीन काे गिरफ्तार कर लिया। इस दाैरान पुलिस ने एक रायफल और 19 गाेली बरामद किया। वहीं ज्याेति चाैक पर बच्चाें के आपसी विवाद में दाे गुट में मारपीट हाे गई। मारपीट के दाैरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया गया। पुलिस ने कुछ किशाेराें काे पकड़ थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है।
जमीन विवाद काे लेकर हुई फायरिंग की घटना :








पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता पुनीत सिंह और उनके पट्टीदाराें के बीच मुसाफिरगंज स्थित जमीन काे लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह उक्त जमीन पर बने बाउंड्री काे कुछ लाेगाें के द्वारा ताेड़ दिया गया। दीवाल के टुटते ही दाेनाें पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के द्वारा दहशत फैलाने काे लेकर फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गाेरख राम और टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दाेनाें पक्ष के तीन लाेगााें काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अजय कुमार सिंह, मनाेज कुमार सिंह और वीर बहादुर सिंह काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने माैके से एक रायफल और 19 गाेली भी बरामद किया है। पुलिस हथियार काे जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दाेनाें पक्ष के तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
ज्याेति चाैक पर बच्चाें के गुट भिंड़े:


शनिवार की शाम हाेते-हाेते ज्याेति चाैक के पास किशाेरवय उम्र के लड़काें का दाे गुट आपस में भिंड़ गया। दाेनाें पक्ष मारपीट करने लगे। इसी बीच एक किशाेर के द्वारा फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया गया। मारपीट की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ किशाेर काे पकड़ थाना ले गई है। पुलिस किशाेर से पूछताछ कर रही है।
क्या कहते ही एसडीपीओ :
जमीन विवाद काे लेकर मुसाफिरगंज माेहल्ले में दाे पक्ष में घटना हुई है। तीन लाेगाें काे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

