रघुनाथपुर ट्रेन हादसें में फर्स्ट रिस्पॉन्ड पदाधिकारियों व कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित
आपदा की इस घड़ी में सहयोग करनेवाले ग्रामीण, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व मीडिया कर्मियों के प्रति जताया आभार




न्यूज विजन । बक्सर
शुक्रवार को जिला डीएम अंशुल अग्रवाल द्वारा रघुनाथपुर ट्रेन हादसें में फर्स्ट रिस्पॉन्ड पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले विभिन्न डॉक्टर/स्वास्थ्य कर्मी/एनडीआरएफ/एसडीआरएफ/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मी एवं अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों में डॉ. प्रेम रंजन ब्रह्मपुर, डॉ. सनी कश्यप बगेन गोला ब्रह्मपुर, कुमार प्रियदर्शी ब्रह्मपुर, ममता यादव जीएनएम ब्रह्मपुर, सुनीता कुमारी जीएनएम ब्रह्मपुर, अमित रंजन जीएनएम ब्रह्मपुर, पंकज व्यास जीएनएम ब्रह्मपुर, अरविन्द गुप्ता, शिवजी राम, सत्येन्द्र कुमार, कुमार नीलू निरीक्षक एसडीआरएफ, नागेन्द्र कुमार गौतम हेड कान्सटेबल एसडीआरएफ, नीक्कू कुमार सिंह सिपाही एसडीआरएफ, अंकिता कुमारी अंचलाधिकारी डुमराँव, अजित कुमार सिंह अंचलाधिकारी नावानगर, ऋषि कुमार रौनक महाप्रबंधक राज्य खाद्य निगम, कौशल कुमार अंचलाधिकारी चक्की, शशिकान्त शर्मा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रंजीत कुमार थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर, दिनेश कुमार मालाकार थानाध्यक्ष डुमराँव, मुकेश कुमार ओपी प्रभारी नया भोजपुर, नवीन कुमार थानाध्यक्ष बगेनगोला, रविकान्त प्रसाद थानाध्यक्ष मुरार, अभय कुमार सिंह थानाध्यक्ष कोरानसराय, नितिश कुमार थानाध्यक्ष कृष्णाब्रह्म, संजय कुमार सिंह ओपी प्रभारी चक्की, अमन कुमार मिश्रा परिचारी उपस्कर शाखा पुलिस केन्द्र, राहुल कुमार रजक उपस्कर शाखा पुलिस केन्द्र, राहुल कुमार, द्वितीय पुलिस केन्द्र बक्सर, विक्की कुमार चन्द्रवंशी, प्रथम पुलिस केन्द्र, रवि कुमार, ब्रह्मपुर थाना, गंगादयाल ओझा ब्रह्मपुर थाना, विनय कुमार सिंह ब्रह्मपुर थाना, अभिषेक कुमार पाण्डेय ब्रह्मपुर थाना, हरेन्द्र सिंह ब्रह्मपुर थाना, मनीष कुमार कोरानसराय थाना, कृष्ण कुमार ब्रह्मपुर थाना, विजय कुमार ब्रह्मपुर थाना, विजय नारायण ओझा (चालक) ब्रह्मपुर थाना, विनोद कुमार समादेष्टा, अनिल कुमार अग्निक, किशोर रजक अग्निक, सोनू कुमार अग्निक, शारदा कुमार अग्निक, चंदन कुमार अग्निक, सतीश कुमार अग्निक को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।








डीएम ने आपदा की इस घड़ी में सहयोग करने वाले स्थानीय जनता, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों, भोजपुर एवं रोहतास जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वही उन्होंने कहा कि अनुमंडल स्तर पर 15 अक्टूबर को अनुमंडल डुमरांव में एवं 16 अक्टूबर को बक्सर अनुमंडल में भी फर्स्ट रिस्पांड व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, डीपीएम बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित डॉक्टर, संबंधित थानाध्यक्ष, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुगण उपस्थित थे।

