जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह कि सफलता को लेकर जदयू ने किया जागरूकता रथ को रवाना




न्यूज विजन। बक्सर
पटना वेटरनरी कॉलेज परिसर में आयोजित होनेवाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने को लेकर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पुलिस चौकी से कर्पूरी रथ को झंडी दिखा रवाना किया गया।
कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह की सफलता को लेकर सभी कार्यकर्ताओं संकल्प लिया। वही जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का सपना बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं । जिस तरह कर्पूरी ठाकुर जी ने अति पिछड़ा समाज की भागीदारी की सोच रखी थी। वह कार्य हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करके दिखाया है। 24 जनवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्पूरी रथ जिला के हर प्रखंड गांव पंचायत में जाकर लोगों को पटना चलने का आह्वान करेगा। इस कार्यक्रम में जिला से सैकड़ो बस ले जाने का कार्यक्रम रखा गया है। जो की ऐतिहासिक पल होगा। मौके पर मंटू उपाध्याय, मोहन चौधरी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मानसिंहका, राघवेंद्र उज्जैन, रविराज, महिला जिला अध्यक्ष हिंगमनी देवी, राजेश कुशवाहा, संजय चौधरी, विश्वनाथ पासवान, बृजेश यादव, वीरेंद्र कुमार बबलू, संजय राय, अनुरोध तिवारी, आजाद सिंह राठौड़, निर्मल पासवान, सतनारायण सिंह, रवि कुशवाहा , भोला यादव एवं सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।









