आपसी विवाद में पति ने पत्नी को चाकू मार किया घायल, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती
नगर थाना ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया




न्यूज़ विज़न । बक्सर
नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज माेहल्ले में साेमवार की देर शाम आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी काे चाकू मार दिया। गंभीर रुप से जख्मी महिला काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपित पति काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पति से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।








नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुसाफिरगंज के जयराम चाैधरी और उनकी पत्नी कुंती देवी के बीच किसी बात काे लेकर साेमवार की रात लड़ाई हाे गई। लड़ाई हाेते-हाेते हाथापाई तक पहुंच गई। पति ने घर में पड़े चाकू से पत्नी पर वार कर दिया। चाकू लगने से महिला गंभीर रुप से जख्मी हाे गई। जख्मी महिला काे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने ने आरोपित पति काे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

