POLITICS

अशोक प्रजापति बने जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

न्यूज विजन । बक्सर
जनता दल यूनाइटेड के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने बीते दिनों बिहार के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव का मनोनयन किया है। जिसमें 37 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महासचिव शामिल है। जिसमें बक्सर जिला से अशोक कुमार प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया है। अशोक प्रजापति पूर्व में समता पार्टी से लेकर जेडीयू के सफर तक कई धूप छाँव देख चुके है। पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है। यह माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा वोटरों को अपने पक्ष में करने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। उनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में भिरुग कुमार ओझा, सिद्धेश्वर चौधरी, बब्लू शर्मा, मुन्ना तिवारी, भरत बिंद, शत्रुध्न ठाकुर, विमल चौरसिया, शिवानन्द चौधरी, सुनील प्रजापति, अवधेश कुमार सहित अन्य शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button