POLITICS

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया

न्यूज विजन | बक्सर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकप्रिय नेता गरीबों एवं वंचितों की लड़ाई लड़ने वाले राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से केक काटकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में सदर प्रखंड के दलसागर गांव में गरीबों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि राहुल गांधी लाखों के दिल की धड़कन है और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने वाले राहुल गांधी और तानाशाही सरकार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने वाले भारत के एकमात्र नेता है। इस अवसर पर अनिल उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा, मदन कुमार, विनोद कुमार, दीपक, संजय राम, दीनबंधु यादव , रामाकांत प्रसाद सहित सैकड़ों लोगो ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button