CBSE 10वीं रिजल्ट में कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर का जलवा: 98.2% प्राप्त कर अन्वी और आशीष बने संयुक्त टॉपर
टॉप-10 में कई छात्रों की दमदार मौजूदगी, संस्कृत और गणित में शत-प्रतिशत अंक; स्कूल में खुशी की लहर


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बक्सर के कैम्ब्रीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
प्राप्त परिणाम के अनुसार, कुमारी अन्वी और आशीष कुमार गुप्ता ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं 96 प्रतिशत अंकों के साथ आदर्श कुमार ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर 95.4 प्रतिशत अंक के साथ खुशी कुमारी और आयुष गुप्ता रहे। इसके अलावा भी विद्यालय के कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। किशन कुमार राय और आदित्य तिवारी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि अनुजा रिमझिम ने 94.2 प्रतिशत और सत्यम चौबे ने 94.0 प्रतिशत अंक हासिल किए। आराध्य सिंह ने 92.4 प्रतिशत, हिबा कुल्षुम और शानवी गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अनुष्का प्रसाद और भव्य श्रीवास्तव ने 91.8 प्रतिशत, अयुष आनंद ने 91.6 प्रतिशत, वंशिका अग्रवाल और अभय उपाध्याय ने 91.4 प्रतिशत तथा समीर अहमद और अश्विक प्रियम ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने उत्कृष्टता दिखाई। संस्कृत विषय में कुमारी अन्वी, आशीष कुमार गुप्ता, भव्य श्रीवास्तव और किशन कुमार राय ने शत-प्रतिशत (100/100) अंक प्राप्त किए। वहीं गणित में आशीष कुमार गुप्ता ने 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य एम. के. चौबे, उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा और धर्मवीर दूबे सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है।
वीडियो देखें :





