CRIME

जनशताब्दी एक्सप्रेस में ‘बम’ की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकली शराब तस्करी

जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला यात्री की सूचना पर RPF-जीआरपी अलर्ट, डुमरांव स्टेशन पर सघन तलाशी के बाद खुलासा—बम नहीं, शरीर में छुपाकर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को मिली एक सनसनीखेज सूचना ने पूरे रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से बक्सर RPF निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15125 जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-15 कोच में एक महिला के शरीर पर बम बंधा हुआ है। यह सूचना ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री द्वारा दी गई थी।

 

सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डुमरांव स्टेशन पर तैनात RPF के आरक्षी राजमुकुल कुमार और प्रधान आरक्षी मुकेश रोशन को अलर्ट किया। साथ ही निर्देश दिया गया कि ट्रेन के पहुंचते ही संदिग्ध कोच की महिला रेल कर्मी की मौजूदगी में गहन जांच की जाए। निर्देश के अनुसार, डुमरांव स्टेशन पर RPF टीम ने जीआरपी के सहयोग और महिला रेल कर्मचारी चंद्रावती देवी की उपस्थिति में जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-15 कोच की सघन तलाशी ली। जांच के दौरान एक संदिग्ध महिला को चिन्हित किया गया, जिसे महिला कर्मी की सहायता से पकड़ा गया।

 

पूछताछ में महिला की पहचान ममता कुमारी (उम्र लगभग 29 वर्ष), पति जितेंद्र कुमार, निवासी बिहिया, भोजपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—महिला के शरीर पर बम नहीं बल्कि बड़ी चालाकी से छुपाकर रखी गई 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला ने शराब को इस तरह अपने शरीर में छुपा रखा था कि वह बाहर से बम जैसी प्रतीत हो रही थी। इसी वजह से यात्री ने भ्रमित होकर बम होने की सूचना दे दी। बरामद शराब को जब्त कर महिला को बक्सर लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी बक्सर के हवाले कर दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी अफवाहों का समय रहते पर्दाफाश किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button