OTHERS

फाउंडेशन स्कूल बक्सर का 100% रिजल्ट, 98% अंक के साथ आराध्या बनी टॉपर

67 छात्रों ने 80%+ स्कोर किया, विद्यालय का औसत परिणाम 73.85% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.45% अधिक है

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के प्रतिष्ठित फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे इसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली की पुष्टि होती है।

 

इस वर्ष की परीक्षा में आराध्या कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 99-99 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं नव्या ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित किया। हिंदी विषय में उन्होंने सर्वाधिक 98 अंक प्राप्त कर अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया। अन्य सफल विद्यार्थियों में कार्तिक (95.6%), करण सिंह (94.6%), अर्चना कुमारी (94.4%), मोहित प्रसाद (94.4%), खुशबू टुडू (94.2%), श्री सिंह (93.8%), संदीप कुमार (93.8%), दिव्या कुमारी (93.4%), ईशान कुमार (92.4%), राधा किशन (92.2%), साक्षी कुमारी (92%), प्रतिभा कुमारी (91.8%), आदित्य राज (90.8%), रिया कुमारी (90.6%), काजल कुमारी (90.4%), सुप्रिया कुमारी (90.4%) एवं आशुतोष कुमार (90.4%) सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

विद्यालय के प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने बताया कि इस वर्ष कुल 185 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी ने सफलता प्राप्त की, जिससे विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इनमें से 67 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कुल छात्रों का लगभग एक-तिहाई है। विद्यालय का औसत परिणाम 73.85 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.45 प्रतिशत अधिक है। प्राचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।
उन्होंने सीबीएसई द्वारा लागू दोहरी परीक्षा प्रणाली की भी जानकारी दी, जिसके तहत असंतुष्ट विद्यार्थी संबंधित विषय में पुनः परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। विद्यालय ने अब तक जिले को उत्कृष्ट छात्र, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, अनुशासित एनसीसी कैडेट्स और नवाचार के क्षेत्र में उभरते वैज्ञानिक प्रदान किए हैं। इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और प्रबंधन को जाता है।

 

इस अवसर पर श्री एस.के. दुबे, अनिल ओझा, रामायण राय, बीरेंद्र प्रधान, सरोज सिंह, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, अमित, चंदन, अजय तिवारी, राजेश पंडित सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button