न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह, एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बढ़ाया हौसला
टॉपर्स को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, सफलता के मंत्र भी दिए


न्यूज़ विज़न। बक्सर
न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम बक्सर अरुण कुमार सिंह के स्वागत के साथ हुआ।
विद्यालय के निदेशक सच्चिदानन्द सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज सिंह, सचिव अनीता सिंह, प्राचार्य राजीव सिंह एवं शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया, वहीं विद्यालय की शिक्षिका शिवानी सिंह ने गणेश स्तुति प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। समारोह में प्रत्येक कक्षा के टॉपर्स को एडीएम अरुण कुमार सिंह द्वारा ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए कहा कि यही सफलता की असली कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय के निदेशक सच्चिदानन्द सिंह ने कहा कि हर वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना विद्यालय की परंपरा है, जो बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। वहीं प्राचार्य राजीव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रमुख टॉपर्स की सूची:
नर्सरी: अंश यादव, नित्या पांडे, अंशु कुमार
LKG: रियांश, प्रिंस अल्बर्ट, अर्पिता कुमारी, आयुषी कुमारी
UKG: आद्या सिंह, आदर्श कुमार, मयंक प्रताप सिंह, श्रीधा मिश्रा
कक्षा-1: शिवांश ओझा, निधि कुमारी, शिवांश कुमार
कक्षा-2: ज्ञांश कुमार, साक्षी कुमारी, रुद्र प्रताप सिंह
कक्षा-3: आर्यन सिंह, ज्योत्सना कुमारी, प्रियांशु चौधरी
कक्षा-4: पल्लवी कुमारी, आर्यन कुमार, शौर्य ठाकुर
कक्षा-5: अंश गुप्ता, रोहित कुमार, नैंसी पांडे
कक्षा-6: सृष्टि, वैभव वत्सल, श्रेया कुमारी
कक्षा-7: सिया कुमारी, तपस्या कश्यप, आयुष मिश्रा
कक्षा-8: सलोनी कुमारी, सक्षम सिंह, प्रियांशी शाक्या
वीडियो देखें :





