OTHERS

तनिष्क में ‘अध्यंतरा’ कलेक्शन का भव्य शुभारंभ, 100 से अधिक डिजाइनों ने मोहा ग्राहकों का मन

सोने के आभूषणों पर ₹301 प्रति ग्राम की फ्लैट छूट, मेकिंग चार्ज पर 20% और हीरे के मूल्य पर 20% तक की विशेष छूट

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
ज्योति चौक के निकट स्थित तनिष्क स्टोर में मंगलवार को ब्रांड के नए आभूषण संग्रह ‘अध्यंतरा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्टोर में विशेष शोकेस का आयोजन किया गया, जिसमें नए कलेक्शन के आकर्षक और खूबसूरत डिजाइनों को ग्राहकों एवं आमंत्रित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। नए संग्रह को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

तनिष्क के ‘अध्यंतरा’ कलेक्शन में 100 से अधिक आकर्षक डिजाइनों को शामिल किया गया है। संग्रह में पारंपरिक आभूषणों की खूबसूरती को आधुनिक डिजाइन और उत्कृष्ट कारीगरी के साथ प्रस्तुत किया गया है। विभिन्न अवसरों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इन आभूषणों में डिजाइन की विविधता और बारीक कारीगरी को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान तनिष्क के सम्मानित ग्राहक, आमंत्रित अतिथि एवं स्टोर के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों और ग्राहकों ने नए कलेक्शन के विभिन्न डिजाइनों को देखा और उनकी कारीगरी एवं आकर्षक डिजाइन की सराहना की।

 

ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर

नए कलेक्शन के शुभारंभ के साथ ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई है। इसके तहत सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति ग्राम ₹301 की फ्लैट छूट दी जा रही है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट और हीरे के मूल्य पर 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। तनिष्क की ओर से पेश किए गए इस विशेष ऑफर और नए आभूषण संग्रह को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा गया। ‘अध्यंतरा’ कलेक्शन के माध्यम से ग्राहकों को पारंपरिक आभूषणों की खूबसूरती के साथ-साथ आधुनिक और आकर्षक डिजाइन का नया विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

स्टोर प्रबंधन के अनुसार, नए कलेक्शन में शामिल विभिन्न डिजाइन ग्राहकों की बदलती पसंद और विशेष अवसरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। ऐसे में त्योहार, शादी-विवाह एवं अन्य खास मौकों के लिए आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह संग्रह खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button