OTHERS

सेमरॉक संस्कार स्कूल में मदर्स डे की धूम, बच्चों संग माताओं ने मनाया खास उत्सव

खेल, गीत-संगीत और केक कटिंग के बीच भावनाओं से सराबोर रहा कार्यक्रम, प्राचार्या पूनम किरण ने माँ के महत्व को बताया अनमोल

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के बाईपास रोड स्थित सिंडिकेट डॉ. उषा सिन्हा क्लिनिक परिसर में संचालित सेमरॉक संस्कार स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या पूनम किरण के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें बच्चों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस विशेष अवसर पर बच्चों और उनकी माताओं के बीच विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को आनंदमय बना दिया। पूरे परिसर में खुशियों और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित माताओं और प्राचार्या पूनम किरण ने मिलकर मदर्स डे का केक काटा। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और माताओं के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था। इस अवसर पर पूजा वर्मा, लवली सिंह, कनिका सिन्हा, मानी कुमारी, कृतिका सिंह, निशा वर्मा सहित दर्जनों माताएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की सराहना की।

 

 

इस मौके पर प्राचार्या पूनम किरण ने कहा कि माँ हमारे जीवन की पहली शिक्षक और सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। मदर्स डे केवल एक दिन नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने का अवसर है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि माँ और बच्चे के रिश्ते की गहराई को भी खूबसूरती से दर्शाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button