OTHERS

रविराज को प्राप्त हुआ महंत धर्मदास महाराज का आशीर्वाद, बक्सर कॉरिडोर परियोजना पर हुई विशेष चर्चा

न्यूज़ विज़न। बक्सर 

दिल्ली स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में परशुराम परिषद के मानक सदस्य रविराज ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के परम पूज्य महंत श्री धर्मदास महाराज जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर अंजनिक दास महाराज जी की उपस्थिति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

बैठक के दौरान बक्सर में प्रस्तावित “महर्षि विश्वामित्र कॉरिडोर” की स्थापना को लेकर विशेष चर्चा हुई। रविराज ने महंत श्री धर्मदास जी को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति तथा इसके उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बक्सर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।

 

पूज्य महंत श्री धर्मदास महाराज ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसके लिए अपना संपूर्ण समर्थन भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बक्सर जैसे ऐतिहासिक स्थल को पुनः उसकी धार्मिक गरिमा दिलाने का प्रयास न केवल सराहनीय है बल्कि अत्यंत आवश्यक भी है। इस बैठक और चर्चा से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि बक्सर में कॉरिडोर निर्माण की दिशा में ठोस एवं सकारात्मक प्रगति की संभावनाएं अब और प्रबल हो गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button