हरियाली तीज पर कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी में नई कलेक्शन की धूम
‘वियाना’ और ‘ओरा’ कलेक्शन का ग्राहकों के हाथों हुआ शुभारंभ, 25% में रेट लॉक से लेकर कार-स्कूटी जीतने का मौका


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के पिपरपाती रोड स्थित कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में हरियाली तीज के पावन अवसर पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। तीज के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं शोरूम पहुंचीं और पारंपरिक श्रद्धा के साथ आधुनिक फैशन एवं आकर्षक आभूषणों के प्रति अपनी पसंद का प्रदर्शन किया। शोरूम को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां नई ज्वेलरी कलेक्शन महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इस अवसर पर शोरूम के ओनर हिमांशु कुमार वर्मा ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए कहा कि तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की खुशियों से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा, “यह त्योहार हमारे परिवारों की बुनियाद है। तीज के पावन अवसर पर हमारी नई कलेक्शन महिलाओं के सौंदर्य और उनकी पसंद को समर्पित है।”
ग्राहकों के हाथों हुआ ‘वियाना’ और ‘ओरा’ कलेक्शन का शुभारंभ
हरियाली तीज के इस मंगल अवसर पर कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की नई ‘वियाना’ और ‘ओरा’ कलेक्शन का शुभारंभ विशेष रूप से ग्राहकों के हाथों कराया गया। इन कलेक्शनों में हीरे और सोने के आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइन के आभूषण शामिल हैं, जो अलग-अलग अवसरों के साथ-साथ महिलाओं के व्यक्तित्व और सौंदर्य को और निखारने का दावा करते हैं। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, नई कलेक्शन में पारंपरिक पसंद और आधुनिक डिजाइन का विशेष संयोजन रखा गया है, ताकि तीज, शादी-विवाह एवं आगामी त्योहारों के लिए ग्राहक अपनी पसंद के आभूषण चुन सकें।
शादी और आगामी त्योहारों की खरीदारी के लिए एडवांस बुकिंग
शादी-विवाह वाले परिवारों और आगामी त्योहारों के लिए पहले से खरीदारी की योजना बनाने वाले ग्राहकों के लिए शोरूम की ओर से एडवांस बुकिंग सुविधा भी शुरू की गई है। इसके तहत ग्राहक सिर्फ 25 प्रतिशत राशि देकर आज के रेट को लॉक करवा सकते हैं। इससे ग्राहकों को भविष्य में बढ़ते सोने के भाव की चिंता से राहत मिलने की सुविधा बताई गई है।
पुराने सोने पर 105 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू
पुराने सोने को बदलकर नया आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष ऑफर उपलब्ध कराया गया है। शोरूम के अनुसार, पुराने सोने के बदले ग्राहकों को 105 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही गोल्ड मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 20 प्रतिशत तथा डायमंड मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 35 प्रतिशत की छूट का ऑफर भी दिया जा रहा है।
खरीदारी पर कार या स्कूटी जीतने का मौका
पिछले वर्ष ग्राहकों से मिले विश्वास और उत्साह को देखते हुए इस वर्ष भी शोरूम की ओर से शानदार लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, 25 हजार रुपये के डायमंड या 75 हजार रुपये के गोल्ड की खरीदारी करने वाले ग्राहक लकी ड्रॉ में भाग ले सकेंगे। लकी ड्रॉ के माध्यम से ग्राहकों के पास कार या स्कूटी जीतने का मौका रहेगा। कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के ओनर हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही शोरूम की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि हर त्योहार पर ग्राहकों की पसंद, सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन एवं विशेष ऑफर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
हरियाली तीज के अवसर पर शोरूम में महिलाओं की बढ़ती भीड़ और नई कलेक्शन के प्रति उत्साह से बाजार में भी त्योहारी रंग देखने को मिल रहा है। तीज के साथ आगामी शादी-विवाह और त्योहारों की खरीदारी को लेकर भी ग्राहकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।





