OTHERS

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर बिजली विभाग की बड़ी पहल, मीटर रीडरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

सोलर पैनल लगाने के फायदे, सरकारी सब्सिडी और आसान ऋण सुविधा की दी गई जानकारी; घर-घर तक योजना पहुंचाने का लक्ष्य

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से बक्सर में बिजली विभाग की ओर से एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव सूर्य प्रकाश सिंह की मौजूदगी में कनक सोलर एनर्जी के सहयोग से नगर क्षेत्र के सभी मीटर रीडरों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान राजन कुमार तिवारी ने मीटर रीडरों को बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी कमी आती है। इसके साथ ही अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने पर उपभोक्ता ग्रिड के माध्यम से उसका लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन से लेकर इंस्टॉलेशन तक की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार इस योजना के तहत 1 किलोवाट सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सिस्टम पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान करती है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को आसान शर्तों पर ऋण (लोन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सोलर सिस्टम लगवाना और अधिक सरल हो गया है।

 

इस अवसर पर बिजली विभाग के सुधांशु ने सभी मीटर रीडरों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकें और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले। राजन कुमार तिवारी ने कहा कि बक्सर जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन में जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों का लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को किसी कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक उपभोक्ता केवल 7488681966 पर कॉल करें। प्रतिनिधि उनके घर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन से लेकर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन तक की पूरी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर बिजली खर्च कम करें, स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत के अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button