OTHERS

27 अप्रैल को लगेगा जॉब कैम्प, 4 सौ पदों पर होगी बहली

जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित होगा

न्यूज विजन। बक्सर
युवाओं के लिए रोजगार का शानदार मौका है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी,  बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय, बक्सर के द्वारा  27 अप्रैल 2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें MOTHERSON PVT.LTD  QUALITY, PRODUCTION, STORE के दो सौ  पदों पर बहाली लेगी। इस पद के लिए 12726-15210 रुपए वेतन, उम्र 18 से 35 और योग्यता 10,12& GRADUATE ITI (Ayy Trade) निर्धारित है। कार्य स्थल नोएडा रहेगा। इस पद के लिए युवक और युवतियां अप्लाई कर सकतीं हैं।

 

वहीं इनोवसोर्स सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड कंपनी  (SUBROS LTD), मैन्युफैक्चरिंग के दो सौ पदों पर भर्ती लेगी। इस पद के लिए 13761.00 एवं 15759 रुपए वेतन, उम्र सीमा 18 से 30, योग्यता 10,12 ΤΗ, GRADUATION ITI, DIPLOMA निर्धारित है। कार्य स्थल नोएडा, अभियुक्ति Only For male कंपनी के सुविधा एक टाईम खाना, नाश्ता, चाय, बस की सुविधा, ड्रेस एवं शूज और अन्य सविधा मिलेगी।

 

अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

 

इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button