OTHERS

डुमरांव जाते समय लापता हुए सेवानिवृत्त शिक्षक पारस ओझा, परिजन परेशान – तलाश में जुटा पूरा गांव

80 वर्षीय बुजुर्ग की याददाश्त कमजोर, गुरुवार से लापता; सूचना देने वालों से परिवार ने की अपील

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का सिंह पुरा गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक पारस ओझा (उम्र लगभग 80 वर्ष) गुरुवार से लापता हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से परिजनों में बेचैनी और चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारस ओझा गुरुवार को अपने गांव बड़का सिंहनपुरा से डुमरांव स्थित अपने पुत्र मदन ओझा के घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक वे न तो डुमरांव पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों और करीबी लोगों के अनुसार, पारस ओझा की उम्र अधिक होने के कारण उनकी याददाश्त कुछ कमजोर हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वे रास्ता भटक गए होंगे या कहीं और चले गए होंगे।

 

घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की मदद से हर संभव जगह पर खोज जारी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।परिवार ने आम लोगों से भावुक अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को पारस ओझा कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

मोबाइल नंबर:
8228054052
8651054052

मानवीय अपील:
एक बुजुर्ग की सुरक्षित वापसी के लिए आपकी एक छोटी सी सूचना बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि पारस ओझा जल्द से जल्द अपने परिवार से मिल सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button