अंतिम सोमवारी को बक्सर गोलंबर पर बद्रीनारायण पहाड़ी वाले के नए प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन
गोलंबर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा शुभारंभ, आचार्य गोविन्द दुबे जी महाराज करेंगे उद्घाटन; सुबह 7 बजे से शुरू होगा पूजन-अनुष्ठान


न्यूज़ विज़न। बक्सर
धर्मनगरी बक्सर की पहचान बन चुके प्रसिद्ध बद्रीनारायण पपड़ीवाले के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के गोलंबर पर किया जाएगा। श्री श्री त्रिलोकीनाथ जी महाराज (श्री नाथबाबा जी) के आशीर्वाद से जिले समेत अन्य राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके प्रतिष्ठान के नए केंद्र के उद्घाटन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मदन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह की शुरुआत सोमवार की सुबह धार्मिक अनुष्ठान के साथ होगी। सुबह 7 बजे से पूजन कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जो पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ नए प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन आचार्य गोविन्द दुबे जी महाराज, सुप्रसिद्ध वेदज्ञ एवं भागवताचार्य के कर-कमलों से किया जाएगा। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन दिन होने के कारण उद्घाटन समारोह को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया जा रहा है।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, उद्घाटन समारोह में आने वाले अतिथियों एवं शुभचिंतकों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान अरुण कुमार, शशि कुमार गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे और अतिथियों का स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि बद्रीनारायण पपड़ीवाले का नाम बक्सर में अपनी पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता के लिए लंबे समय से लोगों के बीच चर्चित रहा है। बक्सर जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी इसकी पहचान बनी हुई है। ऐसे में शहर के गोलंबर पर नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर ग्राहकों और शुभचिंतकों में उत्साह है।
सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर होने वाले इस शुभारंभ समारोह में धार्मिक अनुष्ठान, वैदिक मंत्रोच्चार और पारिवारिक सहभागिता के साथ नए प्रतिष्ठान की नई शुरुआत होगी। आयोजकों ने शहरवासियों, ग्राहकों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इस शुभ अवसर के साक्षी बनने की अपील की है।





