विवेक सिन्हा के 12वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्म स्थान चुरामनपुर में हवन सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित
विवेक बेहतर इंसान होने के साथ उन्होंने शिक्षा और पत्रकारिता में एक मुकाम हासिल किया था : डॉ भूपेंद्र




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के युवा पत्रकार विवेक कुमार सिन्हा की स्मृति में 12 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को चुरामनपुर स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में हवन सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विवेक सिन्हा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम ट्रस्ट के सदस्यों और स्वर्गीय विवेक सिन्हा के शिष्यों द्वारा हवन किया गया।







हवन कार्यक्रम के पश्चात् मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ भूपेंद्र नाथ और ट्रस्ट के संरक्षक विनय कुमार सिन्हा ने विवेक कुमार सिन्हा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। मौके पर उपस्थित डॉ रमेश कुमार राय ने कहा कि विवेक एक निर्भीक पत्रकार, कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक और जुझारू समाजसेवी थे। डॉ भूपेंद्र नाथ ने कहा कि विवेक एक बेहतर इंसान थे। उन्होंने शिक्षा और पत्रकारिता में एक मुकाम हासिल किया। ट्रस्ट के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दीपशिखा ने कहा कि विवेक दबे-कुचले की आवाज थे। सचिव विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि विवेक की स्मृति को जिंदा रखने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा नगर भवन का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की गयी थी पर उस पर अमल नहीं हुआ। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उज्ज्वल सिन्हा ने कहा कि इस ट्रस्ट के माध्यम से अनेकों गतिविधियों का संचालन पूर्व में किया गया तथा अभी भी जारी है। विवेक सिन्हा का मकसद उत्कृष्ट समाज निर्माण का था, और हम सभी उनके कार्यो को आगे बढाने का काम कर रहे है। श्रद्धांजलि सभा में पंचायत के मुखिया धनजी पांडेय, माइकल सर, शुभनारायण पाठक, धीरज पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, सुनीता सिन्हा, सीमा कुमारी, आलोक कुमार, सोनु कुमार, मोहन यादव, अर्जुन, प्रकाश, रश्मि, बिट्टु तिवारी, गुलाल, सोमवीर, आजाद समेत अनेको लोग मौजूद थे।


