बक्सर में शुरू हुई ‘आनंदी टिफिन सर्विस’, अब घर बैठे मिलेगा घर जैसा स्वादिष्ट खाना
7909021034 पर कॉल करें होटल में खाने की झंझट से मिलेगी राहत, रोजाना दोनों समय समय पर घर तक पहुंचेगी हेल्दी और स्वादिष्ट थाली


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर में रहने वाले उन लोगों के लिए राहत भरी खबर है, जिन्हें रोजाना खाना बनाने का समय नहीं मिल पाता या खाने के लिए होटल और रेस्टोरेंट का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बक्सर शहर में ‘आनंदी टिफिन सर्विस’ की शुरुआत की गई है। यहां ग्राहकों को घर जैसा स्वाद, साफ-सफाई और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
आनंदी टिफिन सर्विस की प्रोपराइटर श्रीमती सोनी ने बताया कि टिफिन सर्विस के माध्यम से शहरवासियों को प्रतिदिन दोनों समय निर्धारित समय पर घर जैसा खाना उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राहक को भोजन प्राप्त करने के लिए कम से कम दो घंटे पहले ऑर्डर करना होगा। इसके बाद आनंदी टिफिन सर्विस की ओर से भोजन ग्राहक के घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार की थाली उपलब्ध कराई जा रही है। वेज थाली की कीमत 80 रुपये रखी गई है, जिसमें रोटी, चावल, दाल, सब्जी, भुजिया, चोखा और सलाद शामिल रहेगा। वहीं नॉनवेज पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 150 रुपये की नॉनवेज थाली उपलब्ध होगी, जिसमें चिकन, रोटी, चावल और सलाद दिया जाएगा।
इसके अलावा अंडा करी थाली 110 रुपये में उपलब्ध होगी, जिसमें अंडा करी, रोटी, चावल और सलाद शामिल रहेगा। वहीं मटन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 250 रुपये में मटन थाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें मटन, चावल, रोटी और सलाद शामिल होगा। श्रीमती सोनी ने बताया कि आनंदी टिफिन सर्विस का उद्देश्य लोगों को स्वादिष्ट भोजन के साथ सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, बाहर से आकर शहर में रहने वाले लोगों और अन्य जरूरतमंदों को रोजाना खाने के लिए होटल जाने की परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि हर रोज समय पर टिफिन घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आनंदी टिफिन सर्विस की होगी। टिफिन सर्विस से जुड़ने या भोजन का ऑर्डर देने के लिए ग्राहक 7909021034 पर संपर्क कर सकते हैं।





