OTHERS

धनतेरस-दीपावली पर पाहवा होंडा का धमाका, बाइक खरीदने पर 7+1 गिफ्ट के साथ ₹8 हजार तक कैशबैक

0 डाउन पेमेंट पर फाइनेंस की सुविधा, धनतेरस के लिए 150+ बुकिंग; जानकारी के लिए संपर्क करें 6204698286, 9661141641

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को लेकर शहर के मेन रोड, सत्यदेवगंज स्थित पाहवा होंडा की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर शुरू किया गया है। त्योहारों के इस खास सीजन में नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बाइक की खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार, कैशबैक और फाइनेंस की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। पाहवा होंडा का यह विशेष ऑफर छठ पूजा तक जारी रहेगा।

 

पाहवा होंडा के प्रबंधक बाला जी पाठक ने बताया कि त्योहारों के मौसम में बाइक खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह बेहतर अवसर है। फेस्टिव ऑफर के तहत बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को 7+1 आकर्षक गिफ्ट के साथ कैशबैक का लाभ भी दिया जा रहा है। बाइक की खरीद पर ग्राहकों को ₹1,100 से लेकर ₹8,000 तक कैशबैक डिस्काउंट दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की जरूरत और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कई तरह के उपहार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें कैसरोल, लेदर बैग, साउंड बार, हेलमेट, ब्लूटूथ, ईयरबड्स, इलेक्ट्रिक केतली, दीवार घड़ी और बाइक कवर जैसे उपयोगी सामान शामिल हैं। यानी ग्राहक अपनी पसंद की होंडा बाइक खरीदने के साथ-साथ आकर्षक उपहार भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

0 डाउन पेमेंट पर बाइक खरीदने का मौका

बाला जी पाठक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीरो डाउन पेमेंट पर फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। हालांकि फाइनेंस की स्वीकृति और अन्य शर्तें संबंधित वित्तीय संस्था के नियमों के अनुसार होंगी। ग्राहक पाहवा होंडा पहुंचकर बाइक मॉडल, फाइनेंस, कैशबैक और उपलब्ध उपहारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस को लेकर अब तक 150 से अधिक बाइक की बुकिंग हो चुकी है, जबकि ग्राहकों की मांग को देखते हुए धनतेरस के लिए 250 से 300 से अधिक बाइक का स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि दशहरा के दौरान भी होंडा बाइक को ग्राहकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। बक्सर के ग्राहकों के बीच होंडा की बाइक ने भरोसा कायम किया है।

पाहवा होंडा की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के इस विशेष अवसर पर फेस्टिव ऑफर का लाभ उठाएं और अपनी पसंद की नई होंडा बाइक घर लेकर जाएं।

संपर्क: 6204698286, 9661141641

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button