OTHERS

करमा गांव में वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का समाधान, ग्रामीणों की एकजुटता से खुला विकास का रास्ता

ग्रामीणों के प्रयास से बाधित रास्ते की समस्या हुई दूर, विधायक संतोष कुमार निराला के प्रयास से सड़क ढलाई और नाली निर्माण का टेंडर स्वीकृत

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
राजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमा में लंबे समय से सैकड़ों घरों के ग्रामीणों के आवागमन में बाधा बनी समस्या का समाधान ग्रामीणों की एकजुटता और निरंतर प्रयास से संभव हो पाया है। वर्षों से रास्ते की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पहल करते हुए इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। रास्ता सुचारू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

 

ग्रामीणों के लिए राहत की बात यह भी है कि माननीय विधायक श्री संतोष कुमार निराला के प्रयास से उक्त सड़क पर ढलाई एवं नाली निर्माण कार्य का टेंडर भी स्वीकृत कराया गया है। इससे आने वाले समय में सड़क को बेहतर स्वरूप मिलने के साथ जलनिकासी की समस्या से भी ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण और नाली निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों के आवागमन को और अधिक सुविधाजनक एवं सुरक्षित बनाया जा सकेगा। इस कार्य को धरातल पर लाने में जदयू नेता जितेंद्र कुमार सिंह, प्रेमचंद कुमार सिंह, श्याम नारायण सिंह, भीम कुमार, बमबम, कौशल खरवार, अवधेश खरवार, जगबहादुर खरवार, चंद्रमा साह, मनोज कुमार प्रजापति, अस्पतालि सिंह, बिरेंद्र खरवार, कुमार कुशवाहा, कृष्णा खरवार, विनय खरवार सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इस अवसर पर राजेश खरवार ने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होना निश्चित रूप से खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जनता की एकजुटता और निरंतर प्रयास से ही विकास के रास्ते खुलते हैं। गांव के गरीब, जरूरतमंद और आम लोगों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि करमा गांव की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि जब ग्रामीण जनता अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर प्रयास करती है, तो वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान भी संभव हो जाता है। विकास किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे गांव की एकता और सामूहिक प्रयास का परिणाम होता है।

उन्होंने इस पहल और सफलता के लिए सभी ग्रामीणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि सड़क ढलाई और नाली निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद गांव में आवागमन की सुविधा और बेहतर होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button