OTHERS

अटाव में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 1 मई को, धम्म यात्रा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक रहेगा खास आकर्षण

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा होंगे मुख्य अतिथि, सुबह 8 बजे निकलेगी धम्म यात्रा – शाम 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के अटाव क्षेत्र में आगामी 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सम्राट अशोक क्लब, भारत ग्रामीण, इकाई लटवाँ, अटाव के तत्वाधान में आयोजित होगा, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का विशेष समावेश रहेगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर व्यवहार न्यायालय के जीपी मनिंदर सिंह करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल होंगे। उद्घाटनकर्ता के रूप में राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर बृजेश मौर्य कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जीपी मनिंदर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे धम्म यात्रा के साथ होगी, जो अटाव क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और 2:30 बजे से मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें विभिन्न वक्ता अपने विचार रखेंगे।

 

महोत्सव का सबसे आकर्षक हिस्सा शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार अवधेश कुशवाहा, उपेंद्र मौर्य, अखिलेश भोजपुरिया और सुभाष मौर्य अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम के जरिए बुद्ध के विचारों और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मौर्य, सचिव मुकेश कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष शशीकांत मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं। इस भव्य आयोजन को लेकर अटाव समेत आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button