चौसा में लगा लारा कोर्ट का विशेष शिविर, किसानो को हाथो हाथ मिलेगा मुआवजा
शनिवार को लारा कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने किया था निरीक्षण, ली थी पूरी जानकारी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिला अंतर्गत चौसा में चल रहे 1320 मेगावाट पावर प्लांट परियोजना में रेल कॉरिडोर व वाटर पाइप लाइन के लिए अधिग्रहित होने वाली भूमि का जायजा करने के लिए भू-अर्जन पुनर्वासन व व्यवस्थापन प्राधिकार(लारा) कोर्ट के न्यायाधीश शिवानंद मिश्रा जिले के अधिकारियों के साथ शनिवार को चौसा में भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे।











न्यायाधीश चौसा पहुंच अधिग्रहित की जानेवाली वाली भूमि क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मौजों का जायजा लिया। जहा नक्शे के अनुसार भूमि का मूल्यांकन भी किया। उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रोहित कुमार व अंचल पदाधिकारी बृजबिहारी कुमार से भूमि सम्बंधित वार्ता किये। उस दौरान पहुंचे किसानों से वार्ता करते हुए कहा कि रविवार को चौसा प्रखंड मुख्यालय पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। किसान पटना के लिए भाग- दौड़ से बचे। कैम्प में अपने कागजात लेकर आवें जहा भूमि सम्बंधित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी संसाधनों के साथ उपस्थित रहेंगे। अपने विवादों का निबटारा करा। हाथों-हाथों मुआवजा सम्बन्धी सारे कार्यो का निष्पादन कराकर मुआवजे की राशि प्राप्त कर ले।

