नप में सफाई के नाम पर राशि के बंदरबांट को लेकर मजदुर संघ के उपाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियो से किया जांच की मांग




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर परिषद में साफ सफाई के नाम पर राशि के बंदरबांट को लेकर सफाई कर्मचारी मजदुर संघ के उपाध्यक्ष बृजकिशोर उपाध्याय ने जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक को पत्र देकर वार्ड में खर्च किये जा रहे राशि की जांच करने की मांग किया है। वही मांग पर कार्यवाई नहीं होने पर नप सफाई कर्मियों के 27 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने की बात कहे है।
बृजकिशोर उपाध्याय द्वारा दिए गए पत्र में उन्होंने कहा है की नगर परिषद् द्वारा सफाई एजेंसी शिवम् जन स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास केंद्र पटना को 82 लाख प्रतिमाह 42 वार्डो में साफ सफाई के लिए दिया जाता है। जिसमे एकरारनामे के अनुसार कुशल मजदुर को 474 रु और दैनिक मजदुर को 366 रु देना है इसके अलावा ट्रैक्टर, ठेला, रिक्शा, झाड़ू, कुदाल, ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि पर प्रत्येक वार्ड में लगभग 2 लाख खर्च किया जाना है। परन्तु इसमें भारी कटौती की जा रही है। बृजकिशोर उपाध्याय ने डीएम को दिए गये पत्र में कहा है की प्रत्येक वार्ड में मजदूरों की कटौती की जाती है ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं ंकरवाया जाता है इतना ही नहीं निर्धारित मजदूरी भी मजदूरों को नहीं दी जा रही है। इस सभी मुद्दों को लेकर अगर उच्च अधिकारियो द्वारा कार्यवाई नहीं किया जाता है तो 27 अक्टूबर से सफाई कर्मीयों द्वारा हड़ताल पर चलाए जाने की बता बताया।









