न्यूज़ विज़न । बक्सर
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराबियों का उत्पात इस कदर बढ़ा है शनिवार को देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज गुरुदास मठिया गांव में जमकर उत्पात मचाया और मारपीट किया गया जिसमे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसके बाद रविवार की सुबह ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बक्सर धनसोई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लगभग दो घंटे बाद पहुंची मुफसिल थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया। छतिग्रस्त वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम लगभग 9 बजे लालगंज गुरुदास मठिया के रहनेवाले केशव प्रसाद के पुत्र अरविंद सिंह गांव ने हरिजन बस्ती के कुछ लोग शराब पीकर बेमतलब के दरवाजे पर गाली दे रहे थे। जिन्हे गाली देने के लिए अरविंद सिंह द्वारा माना किया गया। जिसके बाद शराबी उग्र हो गए और अरविंद सिंह के साथ मारपीट करने लगे जिन्हे बीच बचाव करने गए पिता केशव सिंह और अरविंद यादव के पुत्र राज कुमार, आलोक कुमार के अलावा बहनोई के साथ जमकर मारपीट किया गाय और बुरी तरह जख्मी कर दिया गाय। इतना ही नहीं घर में रखे ब्रिफकेश, फोर व्हीलर वाहन, बुलेट, स्कूटी समेत अन्य सामानों को तोड़ दिया गया और लूटपाट किया गया। जिसके पश्चात हल्ला सुन ग्रामीण पहुंचे तबतक शराबी वहा से फरार हो गये थे। वही ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जिसमे अरविंद यादव का कूल्हा टूट गया और पिता को भी सर में चोट लगी है। घटना के अगले सुबह रविवार को शराबियो और उत्पातियो की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर दिया गया। ग्रामीणों को समझाते मुफसिल थानाध्यक्ष
इस दौरान जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी और कहा गया की गॉव में खुल्लेआम शराब बिक रही है और लोग आये दिन हंगामा करते रहते है जिसकी सुचना पुलिस को दी जाती हाउ बावजूद कुछ कार्यवाई नहीं किया जाता। वही वेलोग एससीएसटी एक्ट का हवाला देकर ग्रामीणों को डराते रहते है। मौके पर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार पहुंच शराबियो की गिरफ्तारी और करवाई के आश्वाशन के बाद जाम हटाया गया।