बैंक से पैसा निकाल घर जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार लुटेरों ने सरेराह लूट लिया 55 हजार
डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप के बीच की है घटना




न्यूज विजन । बक्सर
जिला अंतर्गत डुमराव थाना क्षेत्र में लूट व उचक्कई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की शाम उचक्कों ने एक अधेड़ डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर शहर से बाहर गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप के बीच 55 हजार झपट लिया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अपाची बाइक पर सवार दो की संख्या में लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बैंक से 55 हजार रूपए निकाल ई रिक्शा से घर जा रहे अधेड़ को ई रिक्शा रूकवा उचक्कों ने रूपयों से भरा बैग पलक झपकते ही झपट लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी। लेकिन इसके पहले ही उचक्कें सुरक्षित भाग निकले थे। पीड़ित अधेड़ मुरार थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी स्व जानकी महतो के पुत्र गिरजा महतो ने बताया कि वे बुधवार को डुमरांव एसबीआई से 55 हजार रूपए की निकासी कर ई रिक्शा से अपने गांव वापस लौट रहे थे। रूपया झोला में रखे थे। जैसे ही ई रिक्शा शहर से बाहर निकला तथा गैस एजेंसी से आगे बढ़ा कि एक अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश ओवरटेक कर ई रिक्शा को जबरन रूकवाए तथा कुछ समझने के पहले ही पलक झपकते ही रूपयों से भरा बैग छिन तेजी से भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस घंटो वाहन चेकिंग अभियान चलाते रही। लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उचक्कों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

