छठ व्रतियों के बीच रोट्रैक्ट क्लब बक्सर ने किया सूप और फलों का वितरण, सेवा भाव से मनाया लोक आस्था का महापर्व
रोटरी एवं रोट्रैक्ट क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, व्रतियों की सेवा में जुटे पदाधिकारी और सदस्य

न्यूज़ विज़न। बक्सर
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रोट्रैक्ट क्लब बक्सर की ओर से छठ व्रतियों के बीच सूप एवं फलों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने पर्व की पवित्रता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश दिया। वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छठ व्रतियों तक पूजा सामग्री पहुंचाने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बक्सर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, रोटेरियन राजेश केसरी, प्रभुनाथ जी तथा रोट्रैक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय सर्राफ और एस. एम. साहिल ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं रोटेरियन डॉ. सी. एम. सिंह, टी. एन. चौबे, प्रदीप चौरसिया एवं सुनील वर्मा ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। रोट्रैक्ट क्लब बक्सर की ओर से सागर वर्मा, प्रीतम वर्मा, अमित वर्मा, सुजीत गुप्ता, सोनू वर्मा, राहुल गुप्ता, अभिषेक दुबे, राज गुप्ता, प्रिंस जायसवाल, आशु सुमन, अनुप पटवा और मोनू वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इसके अलावा गोपाल जी वर्मा, राहुल चौरसिया और सुशील वर्मा ने भी वितरण कार्य में सहयोग किया।
क्लब की ओर से रोट्रैक्टर प्रीतम वर्मा, अमित वर्मा और अभिषेक दुबे के विशेष योगदान की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर व्रतियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी सहयोग, भाईचारा और सेवा की भावना मजबूत होती है। अंत में क्लब ने आयोजन में समय और श्रम देने वाले सभी रोटेरियन, रोट्रैक्ट सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




