RELIGION

शिव को गुरु बनाकर जीवन को सुंदर बनाने का संदेश, किला मैदान में जुटे हजारों शिव शिष्य

साहब श्री हरिंद्रानंद जी के 78वें पावन अवतरण दिवस पर आयोजित हुआ आध्यात्मिक कार्यक्रम, जाति-धर्म से परे शिव शिष्यता का दिया संदेश

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शनिवार को वैश्विक शिव शिष्य परिवार, बक्सर के तत्वावधान में शिव शिष्यता के जनक एवं प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिंद्रानंद जी के 78वें पावन अवतरण दिवस के अवसर पर किला मैदान में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को भगवान शिव को अपना गुरु बनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सुखमय एवं सुंदर बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान ‘भगवान शिव को अपना गुरु बनाएं’ बैनर के तहत शिव गुरु की शिष्यता पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव चिरकाल से गुरु के पद पर आसीन हैं। साहब श्री हरिंद्रानंद जी ने शिव को अपना गुरु बनाकर उनकी शिष्यता की धारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके पावन दिवस को पूरे भारतवर्ष में शिव शिष्यों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में शिव कार्य समिति, बक्सर के अध्यक्ष एवं वैश्विक शिव शिष्य परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश कुमार दास ने कहा कि शिव की शिष्यता किसी जाति, धर्म या संप्रदाय की सीमा में बंधी हुई नहीं है। कोई भी व्यक्ति साहब श्री हरिंद्रानंद जी द्वारा बताए गए तीन सूत्रों के माध्यम से भगवान शिव को अपना गुरु बना सकता है। उन्होंने कहा कि शिव की शिष्यता का मूल उद्देश्य मानव जीवन में सकारात्मकता, शांति और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना है।

 

कार्यक्रम में बक्सर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों शिव शिष्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने शिव गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू प्रसाद, मदन सिंह, रजत प्रसाद, शमशेर बहादुर सिंह, हनुमान जी, राम अवध, कृष्ण कुमार यादव, श्री भगवान चौधरी, कुमारी अनीशा, कन्हैया प्रसाद, कमला देवी, पुष्पा देवी, निर्मला कुमारी, बेबी, ज्योति, ज्योति कुमारी, मंजू कुमारी, जितेंद्र कुमार, अजय चौबे, मनोज दुबे, राजकुमार सेठ सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन चंदन कुमार ने किया।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button