OTHERS

जरूरतमंदों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, रोटरैक्ट क्लब बक्सर ने लगाया चिकित्सा शिविर

श्री चंद्र मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों को जांच के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक, समाजसेवा के संकल्प को दोहराया

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
रोटरैक्ट क्लब बक्सर की ओर से रविवार को जिला प्रोजेक्ट के अंतर्गत श्री चंद्र मंदिर, बक्सर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम में रोटेरियन डॉ. दिलशाद आलम (एमबीबीएस, एफडीएम, एफसीआर), रोटेरियन एस. एम. साहिल (पूर्व डीआरसीसी), रोटेरियन मंजेश केसरी, रोटेरियन राजेश केसरी एवं रोटेरियन दीपक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने रोटरैक्ट क्लब बक्सर द्वारा स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। शिविर को सफल बनाने में रोटरैक्टर सागर वर्मा, रोटरैक्टर राज गुप्ता, रोटरैक्टर बोलू कुमार, रोटरैक्टर राहुल गुप्ता, रोटरैक्टर सूरज गुप्ता, रोटरैक्टर वेद प्रकाश एवं रोटरैक्टर अभिषेक दुबे ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

इस दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटरैक्टर प्रिंस जायसवाल ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रोटेरियन्स, रोटरैक्ट सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रोटरैक्ट क्लब बक्सर ने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button