रोटरी क्लब ऑफ बक्सर का ‘रोटरी स्टार अचीवर्स अवार्ड’ समारोह भव्यता के साथ संपन्न, सेवा कार्यों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान
अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम बोले— 2025-26 रहा क्लब का स्वर्णिम कार्यकाल, माँ अंसारी रोटरी ब्लड बैंक की स्वीकृति बक्सर के लिए बनेगी मील का पत्थर


न्यूज़ विज़न। बक्सर
रोटरी क्लब ऑफ बक्सर द्वारा आयोजित “रोटरी स्टार अचीवर्स अवार्ड समारोह” गुरुवार की देर शाम शहर के पीपी रोड स्थित रिवर फ्रंट होटल के सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब के उत्कृष्ट कार्यों, समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रोटेरियनों को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी टी.एन. चौबे ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. सी.एम. सिंह, साबित रोहतस्वी, क्लब अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, सहायक गवर्नर मनोज कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि वर्ष 2025-26 क्लब के इतिहास का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। इस दौरान क्लब ने जिला स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर नई उपलब्धियां दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता आने वाले अध्यक्षों के लिए प्रेरणा के साथ-साथ नई जिम्मेदारी भी लेकर आई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रोटरी क्लब ने सेवा, मानवता और समाज कल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। विशेष रूप से ‘माँ अंसारी रोटरी ब्लड बैंक’ की स्थापना की स्वीकृति बक्सर और आसपास के क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें Major Donor बनने का गौरव प्राप्त हुआ है और अब वे Major Donor Level-2 की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. सी.एम. सिंह ने अपने आशीर्वचन में रोटरी परिवार को निरंतर सेवा कार्य करते रहने का संदेश दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं साबित रोहतस्वी ने कहा कि डॉ. दिलशाद आलम जैसे समर्पित अध्यक्ष के नेतृत्व में रोटरी क्लब ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। सहायक गवर्नर मनोज कुमार ने सभी सम्मानित रोटेरियनों एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की। वहीं डॉ. बी.के. सिंह ने भी क्लब की उपलब्धियों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। रेड क्रॉस के डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि बाढ़ राहत, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सामाजिक कार्यों में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर की भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोटरी ने समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। वहीं विनय कुमार ने कहा कि क्लब को स्वर्णिम मुकाम तक पहुंचाने में डॉ. दिलशाद आलम का योगदान सदैव याद किया जाएगा। समारोह में चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी, वरिष्ठ पत्रकार शशांक शेखर सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रोटरी परिवार के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, प्रदीप केसरी, राजेश केसरी, गोपाल केसरी, आशीष गुप्ता, मंगेश केसरी, प्रेसिडेंट-इलेक्ट निर्मल कुमार सिंह, सेक्रेटरी-इलेक्ट मनोज वर्मा, एस.एम. साहिल, इमरान अख्तर, सुनील कुमार, अनिल केसरी, इफ्तिखार अहमद, आकाश गोयल, अमृता केसरी, अनुराग पांडे, मीरा सिंह, नरेश पोद्दार, रियासत अंसारी, रोहतास गोयल, शिवधार तिवारी, सुजीत गुप्ता, सुनीता सिंह, विवेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों एवं सदस्यों ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
वीडियो देखें :





