स्व. ललन चौबे की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल और वस्त्र
डॉ. मोहन चौबे ने मंगोलपुर गांव में वंचितों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की मदद कर दी श्रद्धांजलि, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला सहायता का लाभ

न्यूज़ विज़न। बक्सर
फूल शंकरी देवी कल्याण एवं विकास संस्थान, बक्सर के अध्यक्ष एवं कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय ललन चौबे की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में सेवा और मानवता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चौसा प्रखंड के मंगोलपुर गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वंचित वर्ग के लोगों, बुजुर्ग माताओं एवं दिव्यांगजनों को कंबल और वस्त्र प्रदान किए गए। इस पहल के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। सहायता सामग्री प्राप्त करने के बाद लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. मोहन चौबे ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय ललन चौबे की पुण्य स्मृति को सेवा कार्यों के माध्यम से जीवंत रखने का प्रयास किया। जरूरतमंदों की सहायता को सामाजिक दायित्व बताते हुए इस तरह के कार्यों के महत्व को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में अनिल चौबे, श्री गजाधर चौहान, रामप्रवेश चौबे, वशिष्ठ चौबे, नंदलाल यादव, शिवजी शाह, प्रभुनाथ यादव, सुमित सहित कई अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस पुनीत पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।




