पितृ दिवस पर तनिष्क बक्सर में सम्मान समारोह, पौधा भेंट कर पिताओं का किया गया अभिनंदन
फादर्स डे पर ग्राहकों और अभिभावकों को मिला सम्मान, गोल्ड-डायमंड ज्वेलरी पर विशेष ऑफर्स और ‘फेस्टिवल ऑफ बैंगल’ बना आकर्षण का केंद्र


न्यूज़ विज़न। बक्सर
पितृ दिवस (फादर्स डे) के अवसर पर बक्सर के ज्योति चौक स्थित तनिष्क स्टोर में रविवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिताओं एवं अभिभावकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और परिवार, समाज तथा संस्कार निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों, स्थानीय नागरिकों एवं परिवारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने पितृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिता परिवार की शक्ति, सुरक्षा और मार्गदर्शन के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं। उनके त्याग, परिश्रम और समर्पण से परिवार को मजबूती मिलती है तथा समाज को दिशा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी पिताओं को पितृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को नमन किया। वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने कहा कि तनिष्क हमेशा ग्राहकों की पसंद, जरूरतों और आधुनिक फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट एवं आकर्षक ज्वेलरी डिजाइनों की पेशकश करता रहा है। गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतरीन डिजाइनों के कारण तनिष्क ने देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर आकर्षक ऑफर्स
आदित्य पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में स्टोर में ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स चल रहे हैं। इसके तहत गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर 151 रुपये प्रति ग्राम तक की छूट तथा मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी पर डायमंड वैल्यू के आधार पर 25 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह विशेष ऑफर 19 जून से 30 जून तक प्रभावी रहेगा तथा इस पर नियम एवं शर्तें लागू होंगी।
‘फेस्टिवल ऑफ बैंगल’ में पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की भरमार
स्टोर में इन दिनों आयोजित ‘फेस्टिवल ऑफ बैंगल’ भी ग्राहकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यह विशेष आयोजन 30 जून तक चलेगा। इस दौरान ग्राहकों को पारंपरिक, आधुनिक और ट्रेंडी बैंगल (चूड़ी) डिजाइनों का विशेष एवं विस्तृत कलेक्शन देखने को मिल रहा है। स्टोर प्रबंधन ने ग्राहकों से नवीनतम और आकर्षक डिजाइनों के लिए स्टोर विजिट करने की अपील की है।
पुराने सोने के एक्सचेंज की विशेष सुविधा
तनिष्क प्रबंधन ने बताया कि ग्राहक अपना पुराना सोना, चाहे वह किसी भी ज्वेलर से खरीदा गया हो, स्टोर में एक्सचेंज करा सकते हैं। 9 कैरट से अधिक शुद्धता वाले पुराने सोने पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है, जिससे ग्राहकों को अपने पुराने आभूषणों का बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है।
निःशुल्क शुद्धता जांच और ज्वेलरी सर्विस
ग्राहकों के विश्वास को मजबूत बनाने के लिए स्टोर में कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता जांचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और शुद्धता जांच जैसी सेवाएं भी निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।
विवाह और त्योहारों के मौसम को लेकर विशेष तैयारी
आगामी विवाह सीजन और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए स्टोर में गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत और आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। स्टोर प्रबंधन ने सभी ग्राहकों को पितृ दिवस के अवसर पर चल रहे विशेष ऑफर्स और ‘फेस्टिवल ऑफ बैंगल’ का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। पितृ दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल सम्मान का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ परिवार और संस्कारों के महत्व को भी रेखांकित करता नजर आया।





