OTHERS

रोटरी क्लब ऑफ द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम, बिना हेलमेट वालों को मिला हेलमेट, नियम पालन करने वालों का गुलाब देकर हुआ सम्मान

ज्योति प्रकाश चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, डॉ. दिलशाद आलम बोले- "हेलमेट है जीवन की सुरक्षा कवच"

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को रोकने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बक्सर द्वारा ज्योति प्रकाश चौक पर “यातायात संदेश एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना था।

 

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हेलमेट का नियमित उपयोग दोपहिया वाहन चालकों के लिए जीवन रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। अभियान के तहत बिना हेलमेट के वाहन चला रहे लोगों को मौके पर ही हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहीं, जो वाहन चालक पहले से हेलमेट पहनकर आए थे, उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके जिम्मेदार नागरिक होने की सराहना की गई।

 

रोटरी क्लब की इस अनूठी पहल को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा और इसे सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने वाला सकारात्मक प्रयास बताया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव एस. एम. साहिल, पी. पी. राजेश केशरी, पी. पी. मनीष पांडेय, पूर्व निदेशक दीपक अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल कुमार सिंह, रोटेरियन प्रभुनाथ, रोटेरियन रामाशंकर, समाजसेवी ओम जी यादव, रोटरैक्ट सदस्य राहुल कुमार, मनीष कुमार सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिलशाद आलम ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button